रोडवेज कर्मियों की मांगों पर 21 को मुख्यालय घेराव का ऐलान
लखनऊ, सितम्बर 5 -- उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र के चारबाग शाखा की बैठक शनिवार को आलमबाग बस अड्डे पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने मांगों को लेकर कर्मचारियों को अवगत कराया और 21 सितंबर को निगम मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि आगामी आंदोलन की घोषणा प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.