हरदोई, सितम्बर 7 -- हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हरदोई क्षेत्र का क्षेत्रीय स्तर का चुनाव सोमवार को आयोजित किया जाएगा। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय बस स्टेशन स्थित परिषद भवन में सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय कार्यशाला प्रस्तावित है। परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यशाला में शाहजहांपुर, सीतापुर, गोला, लखीमपुर और कन्नौज के कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय स्तर के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। परिषद के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने कर्मचारियों से निर्धारित समय पर कार्यशाला में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...