रोडवेज कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय कार्यसमिति गठित
प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, प्रयागराज क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को प्रतापगढ़ डिपो परिसर में परिवहन विकास गोष्ठी एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वर्ष 2026-27 के लिए क्षेत्रीय कार्यसमिति का चुनाव हुआ। इसमें आशुतोष मिश्रा को क्षेत्रीय संरक्षक, चंद्रबली उपाध्याय को क्षेत्रीय अध्यक्ष, श्याम किशोर पांडेय को कार्याध्यक्ष और महेंद्र प्रताप सिंह को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा परिवहन निगम के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.