बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा बुलंदशहर डिपो का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति निर्विरोध नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसका उपस्थित कर्मचारियों ने स्वागत किया। डिपो परिसर में आयोजित यह चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राकेश टिटोरिया और संजय सक्सेना की देखरेख में हुआ। चुनाव के परिणाम घोषित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि शाखा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दुष्यंत चौधरी को दी गई। इसके अलावा रविप्रताप सिंह को शाखा मंत्री, देवीदास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष और शुभम गोस्वामी को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्विरोध चयन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सद...