हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नैनीताल मंडल के क्षेत्रीय चुनाव में आनंद बिष्ट को सर्वसम्मति से क्षेत्रीय अध्यक्ष व मनिंदर सिंह को मंत्री चुना गया। वार्षिक चुनाव में देहरादून से आए चुनाव अधिकारी केपी सिंह, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में सुमन, सूरज बाबू उपाध्यक्ष, अब्दुल हई, इकबाल अहमद संयुक्त मंत्री, सचिन कुमार कोषाध्यक्ष, संदीप सिंह संगठन मंत्री, मुकेश शर्मा मीडिया प्रभारी, नरेश पाल कार्यालय सचिव बनाए गए। कार्यकारणी सदस्य के रूप में ब्रजेश सिंह, एसपी सिंह, रूप किशोर, धर्मपाल कंबोज, सतीश उपाध्याय, धीरज गुप्ता, हरजिंदर सिंह, आदित्य सिंह, शशिकांत गौतम, बीसी भट्ट को शामिल किया गया। ललित प्रसाद, दयाल जोशी, पुष्कर मेहरा को प्रांतीय सदस्य चुना गया है।नवनिर्वा...