गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। परिवहन निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल वेतन से लागू होगी और नियमित व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यूपी रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्रा ने इसे कर्मचारियों के संघर्ष का परिणाम बताया। हालांकि उन्होंने दो वर्षों का एरियर न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारियों के हित में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- परिवहन निगम पेंशनर्स का भी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा यह भी पढ़ें- कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, राजस्थान में DA हुआ 60%

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...