देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दो महीने से वेतन नहीं मिलने समेत सात सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने से रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज एम्प्लॉइज यूनियन ने प्रबंधन को आंदोलन का नोटिस थमा दिया है। यूनियन ने 18 सितंबर को मंडलीय दफ्तर पर धरना देने की चेतावनी दी है।यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेश कुमार और क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को आयोजित आपात बैठक में कर्मचारियों के जुलाई और अगस्त के बकाया वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों (ग्रेच्युटी व नकदीकरण) के रोके जाने पर गहरी चिंता जताई गई। कर्मचारी नियमितीकरण तक संविदा, विशेष श्रेणी व आउटसोर्स कर्मचारियों को 'समान कार्य समान वेतन' देने, संविदा कर्मियों को भी दिसंबर 2025 व जुलाई 2026 से बढ़े हुए डीए (महंगाई भत्ते...