बागपत, मई 2 -- बड़ौत। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को बड़ौत डिपो पर कर्मचारियों ने धरना दिया। उनका कहना था कि निजी बसें नियमों की अनदेखी कर रही है। आए दिन हादसे भी हो रहे है। इसके बावजूद उनके संचालन पर रोक नहीं लगाई जा रही है। धरने की अध्यक्षता शाखा मंत्री विनोद कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन को लेकर कड़ा विरोध जताया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि निजी बसें नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रही हैं, जिससे परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही निगम की संपत्तियों और कार्यप्रणाली पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर दिया धरना, डग्गामारी और निजीकरण के खिलाफ ज्ञापन कर्मचारियों ने मांग की कि इस समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.