हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ट्रैफिक शाखा) के सदस्यों ने दिसंबर और जनवरी माह का वेतन न मिलने के कारण हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया। उन्होंने तत्काल दो माह का बकाया वेतन जारी करने तथा भविष्य में हर माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।प्रदर्शन में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद्र जोशी, शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, संयुक्त मंत्री कौशल जोशी सहित मोहन सिंह बोरा, रमेश कपिल आदि मौजूद रहे। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.