गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को राप्तीनगर डिपो समेत गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न डिपो पर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन, डग्गामारी तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन के विरोध में आवाज बुलंद की।राप्तीनगर डिपो में आयोजित सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष दर्शानंद राय ने की। सभा में निगम की संपत्तियों और कारोबार को निजी हाथों में सौंपने की प्रस्तावित योजनाओं पर रोक लगाने, नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों का समयबद्ध समाधान करने की मांग उठाई गई। शाखा मंत्री आशुतोष मिश्रा ने कहा कि निजी बसों के अनधिकृत संचालन से निगम को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है और यात्री सुविधाएं भी प्रभावित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.