बुलंदशहर, मई 1 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को रोडवेज की वर्कशॉप में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया और विभिन्न मुद्दे उठाए। इस दौरान एआरएम और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरा करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुलंदशहर शाखा अध्यक्ष जीतपाल सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे पर अवैध डग्गेमारी को रोका जाए। कर्मचारियों का कहना है कि बस अड्डों की एक किमी की परिधि में निजी बसें और चार पहिया वाहन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे परिवहन निगम को भारी नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन पर्यटक परमिट के नाम पर निजी बसें रोडवेज के समानांतर चल रही हैं, जिससे राजस्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.