हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को हल्द्वानी डिपो में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। मांगें पूरी नहीं होने पर 13 अक्तूबर को मंडलीय संचालन कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने दिए गए धरने में वक्ताओं ने कहा कि तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कार्मिकों के परिवार भुखमरी के हालात में पहुंच गए हैं। इसके लिए प्रबंधन की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया गया। इस दौरान संविदा, विशेष श्रेणी और कार्यशाला कार्मिकों को नियमित करने अथवा समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई गई।संविदा यह भी पढ़...