देहरादून, अप्रैल 30 -- लव कुमार शर्मा हरिद्वार। राज्य निगम कर्मचारी/ अधिकारी महासंघ की बैठक का आयोजन रोडवेज बस स्टैंड परिसर में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। जो शासनादेश अन्य विभागों के लिए आते हैं वह परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए भी तत्काल होना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत, संरक्षक दिनेश गोसाई, बीएस रावत, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...