देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। आर्थिक तंगी से जूझ रहे उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों को राहत मिलने लगी है। परिवहन निगम ने कर्मचारियों के लंबित जून महीने के वेतन का भुगतान शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारी संगठन लगातार वेतन भुगतान की मांग उठा रहे थे। निगम की ओर से अब वेतन जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने भविष्य में नियमित रूप से वेतन भुगतान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...