रोडवेज कंडक्टर ने लैपटाप व मोबाइल लौटाया
सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। रोडवेज बस में एक यात्री का बैग छूट गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का लैपटाप और दो एंड्रायड मोबाइल फोन यात्री को लौटाकर मॉडल बस स्टेशन पर नियुक्त रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टर ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। सुलतानपुर डिपो के मॉडल बस स्टेशन पर नियुक्त ड्राइवर शिव बहादुर उपाध्याय व कंडक्टर अरुण भान उपाध्याय गुरुवार की रात्रि में बस संख्या यूपी-78केटी 7678 को लखनऊ से लेकर आ रहे थे। बस में शहर के रुद्रनगर निवासी कार्तिक दिनेश छोड़ दिया था। कंडक्टर ने इसकी सूचना स्टेशन प्रभारी नान्हू राम को देकर यात्री कार्तिक दिनेश को बुलवाकर उन्हें लैपटाप और मोबाइल फोन और चार्जर सौंप दिया। यात्री ने दोनों रोडवेज कर्मियों के ईमानदारी की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.