मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित मेरठ साउथ रेलवे स्टेशन के नीचे शुक्रवार को दबंगों की गुंडागर्दी के चलते हंगामा खड़ा हो गया। अवैध रूप से संचालित टेंपो स्टैंड को लेकर दबंग युवकों ने रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस के परिचालक को बस से नीचे खींचकर जमकर मारपीट कर दी और उससे दो हजार रुपये की नगदी भी छीन ली। घटना से आक्रोशित चालक-परिचालकों ने कई रूटों की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रोक दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मवाना निवासी रामकुमार पुत्र सोहनवीर रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस में परिचालक हैं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह मेरठ साउथ स्टेशन के नीचे बस रोककर बेगमपुर जाने वाली सवारियों को बुला रहे थे। इसी दौरान भूड़बराल गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और बस को तुरंत वहां से हटाने का द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.