वाराणसी, जून 7 -- सारनाथ, संवाददाता। पुराना आरटीओ चौराहा (सारनाथ) पर सरकारी व पर्यटन बस में रविवार की सुबह टक्कर हो गई। इसमें लगभग आधा दर्जन पर्यटक घायल हो गए। इनमें से चार पर्यटक को ज्यादा चोट लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से दो पर्यटकों को छोड़कर बाकी पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सभी पर्यटक स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार सरकारी (अनुबंधित) जनरथ बस कानपुर से गाजीपुर जा रही थी। इसमें लगभग 15 यात्री सवार थे। उधर हवेलिया चौराहे स्थित एक पर्यटक बस में लगभग 50 यात्री सवार हो कर कैंट जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशु आने से हुआ हादसा, लद्दाख जा रहे दो बाइक राइडर्स घायल पर्यटक बस जैसे ही आरटीओ चौराहे से आग...