अयोध्या, फरवरी 24 -- गोसाईगंज, संवाददाता ।कोतवाली क्षेत्र के गद्दौपुर बिजली आफिस के सामने एक अनियंत्रित रोडवेज ने साइकिल सवार बृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बताया कि विद्युत विभाग में बिल जमा कर साइकिल से वापस आते समय राजाराम पांडे(70) निवासी पांडे का पुरवा रामापुर बस की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी ले गए लेकिन यहां से मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर भेज दिया। जहां उनकी मौत हो गई। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.