रामपुर, अप्रैल 2 -- रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब एक रुपये से लेकर पांच रूपए तक का किराया अधिक देना होगा। यह किराया मुरादाबाद,बरेली और रूद्रपुर के लिए बढ़ाया गया है। टोल टैक्स बढ़ने की वजह से सभी रूट पर एक रुपये किराया बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली समेत अन्य जिलों के लिए गुरूवार को नए किराए की सूची जारी होगी। डिपो प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि टोल की दरों के बढ़ोतरी की वजह से रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया है। रामपुर से मुरादाबाद,रामपुर से हल्द्वानी और रामपुर से बरेली रूट पर किराए में बढ़ोतरी की गई है। जिला पुराना किराया नया किरायामुरादाबाद 54 55बरेली सेटेलाइट 106 111रूद्रपुर 85 88बरेली 101 106
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.