गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाकों में शुमार सदर बाजार के पास गणतंत्र दिवस की शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई। महज बाइक का साइड मिरर (शीशा) कार से छू जाने पर एक एमजी हेक्टर कार सवार ने अपनी दबंगई दिखाते हुए स्टोर मैनेजर पर पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं, युवक को डराने के लिए आरोपी ने दो बार पिस्टल का हुक भी लोड किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में सोमवार को सिटी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ के भंदोर ऊंची निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर स्टोर मैनेजर के तौर पर काम करता है और गुरुग्राम के सेक्टर-पांच इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब सवा चार बजे अपने ऑफिस मानेसर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.