रोडरेज में युवक से मारपीट की
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी-। चांद नगर की ढाणी के पास रोडरेज का मामला सामने आया है। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों एक कार को आगे-पीछे से घेरकर जानलेवा हमला करने और गाड़ी के शीशे तोड कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जुड़ौला के रहने वाले धनराज ने पुलिस को बताया कि 15 मई दोपहर करीब डेढ़ बजे वे अपने साथी कपिल के साथ गाड़ी में सवार होकर दुकान का सामान लेने फर्रुखनगर आ रहे थे। तभी चांद नगर की ढाणी के पास दो गाड़ियों में सवार युवकों ने उनकी कार को आगे और पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद आठ से दस युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से धनराज की गाड़ी के सारे शीशे और सामान तोड़ दिए और दोनों पर जानलेवा हमला किया। जाते-जाते बदमाश पुलिस में रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.