देहरादून, मार्च 31 -- Dehradun Road Rage Killing: देहरादून की सड़कें एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठीं। सोमवार को बैखौफ युवकों ने फिल्मी स्टाइल में एक-दूसरे की कारों का पीछा करते हुए सरेराह फायरिंग की। इस फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी सीने पर गोली लगने से मारे गए। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों कारों की खौफनाक रेस का मंजर कैद हुआ है। ब्रिगेडियर जोशी की हत्या महज हादसा नहीं, मसूरी रोड पर स्थित जेन-जी नाइट क्लब विवाद का परिणाम है। जहां एक युवती को लेकर क्लब के बाउंसर और बदमाशों के बीच विवाद हुआ था। रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत का यह पूरा घटनाक्रम मसूरी रोड स्थित जेन जी क्लब से शुरू हुआ। जैन जी क्लब में रविवार रात शुरू हुई पार्टी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक चल रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.