नोएडा, जून 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में रोडरेज के दौरान बस चालक को पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पिस्टल लाइटर भी बरामद हुई। सेक्टर-45 निवासी सचिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह निजी बस के चालक हैं। वह बीते गुरुवार को सेक्टर-128 स्थित एक्सिस हाउस के कर्मचारियों को बस से गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस हाउस के पास एक कार में सवार युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने अचानक अपनी कार बस के सामने लगा दी, जिससे बस का रास्ता अवरुद्ध हो गया। बस चालक द्वारा कार हटाने के लिए कहने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर कार सवार युवक अभद्रता करने लगा और फिर पिस्टल निकालकर उसे धम...