गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मंगलवार रात रोडरेज को लेकर हुए विवाद ने गोलियां चलाने की घटना में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस अभी तक वारदात में प्रयुक्त रायफल की बरामदगी नहीं कर सकी है। ढबाना गांव में रहने वाले सुमित चौधरी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आए कार सवारों ने उनसे गाड़ी पीछे करने को कहा, जबकि साइड में पर्याप्त जगह मौजूद थी। आरोप है कि जब उन्होंने कार नहीं हटाई तो स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग नीचे उतर आए और उनकी कार का दरवाजा खोलकर धमकी देने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.