गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- पीड़ित को तीन दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रोडरेज में कार सवार को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। घटना एक फरवरी की है, जिसमें तीन सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाले अभिषेक कुमार गौतम एक फरवरी को दोस्त की कार लेकर इंदिरापुरम गए थे। रात साढ़े नौ बजे नीतिखंड में कार को बैक करते समय दो युवक उनके पास आए और चिल्लाने लगे। आरोपी बोले, गाड़ी चलानी नहीं आती तो सड़क पर क्यों निकाली। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपनी कार की चाबी से उनके चेहरे पर वार किया। आरोपियों का एक और साथी भी आ गया और तीनों ने पीटना शुरू कर दिया। बेहोश होने तक उन्हें पीटते रहे और फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.