गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मानेसर पॉलिटेक्निक के पास शनिवार रात रोडरेज में उद्यमी दंपत्ति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि नशे में धुत दो युवकों ने दंपति पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साउथ सिटी-2 निवासी महिला उद्यमी पूजा जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर बावल में अपना स्टॉर्टअप चला रही हैं। वह और उनके पति सुनील राघव बावल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पॉलिटेक्निक मानेसर के पास एक बलेनो कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। पूजा के अनुसार गाड़ी में बैठे दोनों युवक...