गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव खुर्मपुर निवासी बिजेंद्र ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। जब वह रावली रोड पर पहुंचे तो बुलेट सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। एसीपी ने बताया कि पिंटू,रिविन ,आयुष व विजय श्र्मा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...