मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रोड रेज की घटना में मंगलवार रात दादर पुल पर बाइक सवार डाककर्मी कुणाल श्रीवास्तव को ऑटो सवार तीन बदमाशों ने बूढ़ी गंडक नदी में फेंकने का प्रयास किया। रेलिंग से लटक कर कुणाल ने अपनी जान बचाई। शोर शराबे पर दादर गांव से लोग दौड़े और अन्य बाइक सवारों ने बीच बचाव कर कुणाल को खींचकर ऊपर किया। इसके बाद ग्रामीणों ने ऑटो सवार तीनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। कुणाल मीनापुर पोस्ट ऑफिस में एमटीएस पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो सवार तीनों बदमाश नशे में धुत थे। उन्हें डायल 112 को कॉल कर सौंप दिया गया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते से ही तीनों बदमाशों को रुपये लेकर पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों के ऑटो को कब्जे में ले रखा है। तीनों बदमाश जगदंबा नगर मोहल्ले क...