नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजौरी गार्डन इलाके में 16 फरवरी की देर रात रोडरेज के बाद एक अधिवक्ता और उसके दोस्त से मारपीट कर वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शुभम चौधरी और चिन्मय चौधरी ने बताया बताया घटना टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास हुई। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपये भी पेटीएम कराए। पीड़ितों की कार को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा जब एक तेज रफ्तार एसयूवी और एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी के बीच उनकी कार फंस गई। दुर्घटना के बाद उन्होंने वाहन बीमा के तहत मरम्मत कराने की पेशकश की, लेकिन आरोपियों ने नकद दो लाख रुपये की मांग कर दी। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और आरोपियों ने पीड़ितों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। चिन्मय के कान से सोने की बाली छ...