नोएडा, मार्च 31 -- दनकौर, संवाददाता। कस्बे में मंगलवार को रोडरेज के विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब अट्टा गुजरान गांव निवासी सुनील गौतम ने बीएल चौक के बीचोंबीच अपना ऑटो खड़ा कर जाम लगा दिया। इस घटना के चलते करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील गौतम का किसी व्यक्ति से रास्ते में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोग सुनील के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर मौके से फरार हो गए। इससे आक्रोशित होकर पीड़ित ने सरेराह अपना ऑटो चौक के बीच में खड़ा कर दिया और सड़क पर ही शोर करने लगा। जाम के दौरान वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई राहगीर ऐसे थे, जिन्हें जरूरी काम से जल्दी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.