देहरादून, अप्रैल 9 -- देहरादून की सड़कों पर अपराधियों का हौसला बुलंद है। कुछ दिन पहले रोडरेज के दौरान फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान चली गई थी। ताजा मामला विकासनगर के डाकपत्थर इलाके का है। देर रात चेकिंग के लिए रोकने से गुस्साए छात्रों ने पुलिस कर्मी पर कार चढ़ा दी। घटना में एक सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार सवार चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी छात्र अस्पताल में भर्ती है। पांचों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलवार देर रात ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर की संयुक्त टीम डाकपत्थर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरबर्टपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हरियाणा नंबर की काले रंग की कार को पुलिस टीम ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.