मेरठ, अप्रैल 8 -- कोतवाली के शाहपीर गेट के पास बुधवार दोपहर खंदक बाजार व्यापार संघ के प्रधान अंकुर गोयल और उसके बेटे पर रोडरेज में हमला किया गया। इस दौरान कार सवार आरोपियों ने मारपीट कर दी और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मामले को लेकर व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा किया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता अंकुर गोयल खंदक बाजार व्यापार संघ के प्रधान हैं। अंकुर ने बताया कि उनका बेटा श्रेयांश बुधवार दोपहर घर से खंदक बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर आ रहा था। इसी दौरान शाहपीर गेट से नौगजा वाले रास्ते पर कार सवार ने श्रेयांश की स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार लोगों ने गाली गलौज करते हुए स्कूटी हटाने के लिए कहा। विरोध करने पर हमला कर दिया।श्रेयांस ने फोन पर सूचना दी, जिसके बाद अंकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.