रोट्रेक्ट क्लब ने 500 विद्यार्थियों का किया रक्त समूह परीक्षण
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- गोला गोकर्णनाथ। रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ की ओर से क्लब अध्यक्ष गौरीश सिंह की माता संतोष सिंह की स्मृति में बुधवार को सीजीएन पीजी कॉलेज में रक्त समूह परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 500 विद्यार्थियों के रक्त समूह की जांच कर उन्हें इसकी जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी होना बेहद जरूरी है। रक्त समूह की जानकारी जरूरत के समय स्वयं के साथ साथ दूसरों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। क्लब अध्यक्ष गौरीश सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके रक्त समूह की जानकारी देने के साथ रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का संचालन पटेल सुशील वर्मा ने किया। इस दौरान क्लब सचिव अभिषेक वर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.