जमशेदपुर, मार्च 30 -- रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डी बी एम एस कॉलेज ने कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य अतिथि रोटरी की असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कुसुम ठाकुर और कॉलेज के अध्यक्ष डॉ बी. चंद्रशेखर ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि कुसुम ठाकुर ने कहा कि रक्त दान महादान है, इसे खरीदा नहीं जा सकता। रक्त देकर आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोविद के दौरान जब खून की आवश्यकता हो रही थी तब रोटरी क्लब ने यह काम किया था। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ बी. चंद्रशेखर ने रोट्रेक्टरो के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।डॉ बी. चंद्रशेखर ने कहा कि झारखंड में महिलाओं में हीमोग्लोबिन की समस्या है इसलिए उन्हें समय समय पर इसकी जांच करानी चाहिए। प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने बी एड के छा...