कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर। रोट्रेक्ट क्लब आफ कानपुर ग्रैंड ने बिरहाना रोड स्थित केपीएम हॉस्पिटल में एक व्हील चेयर और आपरेशन थियेटर में काम आने वाली दो ड्रिलिंग मशीन (डबल बैटरी) दीं। क्लब के अध्यक्ष प्रखर ओमर ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए भी राहत सामग्री वितरित की गई थी। इस अवसर पर सचिव आदित्य गुप्ता ने बताया कि आगे भी गरीबों की मदद की जाती रहेगी। यहां संगीता गुप्ता, कुशाग्र ओमर, समृद्धि ओमर, ओम, देव, दिलीप एवं केपीएम हॉस्पिटल के डॉ अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक केपीएम अस्पताल डॉ सुबीर कटियार, डॉ. डीएस चौहान, लखन कुमार शुक्ला आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.