हल्द्वानी, जून 12 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। रोटरी क्लब हल्द्वानी की ओर से रोटेरियन हरीश चन्द्र पांडे का सम्मान किया गया। उन्हें उत्तराखंड राज्य में सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे समाज हित के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण से आगे बढ़ाएंगे। क्लब अध्यक्ष मनोज शाह, महामंत्री आशीष दुम्का, असिस्टेंट गवर्नर अशोक मित्तल, वरिष्ठ सदस्य वीके शर्मा, आरपी सिंह और ललित मोहन भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...