अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। न्यू रोटी बैंक संस्था के द्वारा गुरुवार को 24वां कन्यादान किया गया। संस्थापक नेम सिंह सोलंकी ने बताया कि तालशपुर में संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से कन्यादान किया गया। बेटी के परिवार को सिलाई मशीन, बर्तन, साड़ियां, अठारह हजार की धनराशि देकर आशीर्वाद दिया। ममता सिंह, दुर्गेश सोलंकी, मनोज कुमारी, पूजा सेंगर, मधु रानी जादौन, भारती गौतम, धर्मवीर राघव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...