हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई, संवाददाता। कछौना थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मजरा टिकरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बघौली सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली कि प्रतापपुर मजरा टिकरी निवासी मंजू (25) पत्नी रामसेवक को उसके जेठ राजकुमार ने पीठ में गोली मार दी। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी कछौना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति रामसेवक की तहरीर पर कछौना थाने में आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.