जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। कई पुरस्कारों से सम्मानित और जहानाबाद के शिक्षक समुदाय में अहम स्थान रखने वाले प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात मध्य विद्यालय हाजीपुर में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार ने कमलेश कुमार की शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान की सराहना की और कहा कि शिक्षकों को खासकर नए नियुक्त शिक्षकों को इनसे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक रोटी के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है। समाज को भी चाहिए कि वह शिक्षकों का सम्मान करे। वही राष्ट्र और समाज तरक्की करता है, जिसके शिक्षक काफी योग्य और अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.