सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली इलाके में जली रोटी देने से आग बबूला पति ने बहनों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने डीजल डाल कर जलाने की कोशिश की। पीड़िता जान बचा कर मायके भाग गई तो वहां भी पहुंच कर पति ने पीड़िता और उसकी मां की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। लहरपुर क्षेत्र के मुशियाना निवासी फरजाना के मुताबिक मोहल्ले के रहने वाले अंसार अहमद से नौ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि उससे ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। शनिवार रात खाना बनाते समय रोटी जल गई। यह देखकर उसका पति आग बबूला हो गया। जली रोटी देखकर पति अंसार अहमद ने उसने पिटाई शुरू कर दी। उसकी ननद सीमा व रुकसाना भी मारपीट में शामिल हो गईं। पिटाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.