रोटी की तलाश में मुंबई गया मजदूर, ट्रेन से घर लौटा शव
देवघर, अक्टूबर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि परिवार की जरूरतें पूरी करने और दो वक्त की रोटी के लिए मुंबई कमाने गए मोहनपुर प्रखंड के घोषपुर निवासी प्रवासी श्रमिक सुरेंद्र टुडू की मौत हो गयी। जिस परिवार को उससे कमाकर लौटने की उम्मीद थी, वहां शुक्रवार को उसका शव पहुंचा तो मातम पसर गया। सुरेंद्र मुंबई से ट्रेन से जसीडीह अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर-खंडवा रेलवे स्टेशन के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी और मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन सदमे में थे। बताया गया कि सुरेंद्र टुडू मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। काम पूरा होने के बाद वह घर लौट रहा था। ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी जान चली गयी। गांव के ही सहयात्री के साथ वह वापस लौट रहा था। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर समन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.