रोटी की तलाश में गए, मलबे में दब गए सपने
मुंगेर, जून 26 -- धरहरा/हेमजापुर, हिटी। दो जून की रोटी और परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठाने को घर से निकले धरहरा के तीन मजदूरों की जिंदगी कोलकाता में हुए एक दर्दनाक हादसे में थम गई। बुधवार को तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से धरहरा प्रखंड के लगमा और मानगढ़ गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। मृतकों में लगमा गांव निवासी पप्पू राम का 19 वर्षीय पुत्र शिरचान कुमार, राजेंद्र राम का 18 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार उर्फ घी कुमार तथा मानगढ़ गांव निवासी जवाहर राम का 40 वर्षीय पुत्र नवीन राम शामिल हैं। शिरचान और प्रेम चचेरे भाई थे। दोनों कम उम्र में ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए मजदूरी करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.