झांसी, जून 17 -- झांसी। रोटी, कपड़ा और मकान, वेतन है मजदूर की जान। ..शोषण का अब खेल न रहेगा, मजदूर अब चुपचाप नहीं सहेगा। और जब तक वेतन नहीं, तब तक चैन नहीं। जैसे नारोें से बुधवार को डीआरएम कार्यालय गूंज उठा। झांसी में रेलवे और निजी कंपनी कर्मचारियों के बकाया को लेकर जमकर आवाज बुलंद की। आक्रोशित कर्मचारियो ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबित भुगतान मांगा। श्रमिकों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जुटे। वह उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक यानी डीआरएम कार्यालय पहुंचे। जहां जब रेलवे और विभिन्न निजी कंपनियों से कर्मचारियों ने बकाए की मांग की। उन्होंने कहा, शोषण बंद करो तथा कर्मच...