नई दिल्ली, मार्च 30 -- ईरान युद्ध का भारत पर सीधा असर दिख रहा है। अब तक 8 भारतीय मिडल ईस्ट के देशों में मारे जा चुके हैं। इसके अलावा गैस और तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। यही नहीं फर्टिलाइजर्स की कमी की भी आशंकाएं हैं। इससे खेती पर भी असर पड़ सकता है। यह हालत भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन समेत दुनिया भर में है। पाकिस्तान ने तो सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा इजाफा कर दिया है। इस बीच ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया, थाईलैंड, बांग्लादेश समेत तमाम देशों पर असर है। आइए जानते हैं, दुनिया पर दिख रहे हैं कौन से 11 बड़े असर... 1. ईरान में जारी जंग के चलते फर्टिलाइजर्स की कमी देखी जा रही है। इसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता है। इसके अलावा वेनेजुएला क...