फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की दो बीघा फसल पर दबंग ने आधी रात रोटावेटर चला दिया। कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दबंगो ने फसल तहस नहस कर दी। फसल को बर्बाद देख पीड़ित किसान रो पड़ा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बिंदकी तहसील के अंतर्गत चांदपुर थाना के औरा निस्फी में किसान के खेतों में पकी गेहूं की दो बीघा फसल पर दबंगों ने कहर बरपाया। आधी रात को ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे और फसल पर रोटावेटर चलाते हुए बर्बाद कर दिया। सुबह किसान खेतों में पहुंचा और फसल को उजड़ी देखा तो फफक पड़ा। किसान ज्ञान सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि देर रात शनिवार को गांव के ही दबंग ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे थे। करीब दो बीघा गेहूं की दो बीघा फसल को रोटावेटर से बर्बाद कर दिय...