संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सांड़े कला गांव में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और ट्रैक्टर को सीज़ कर जांच शुरू कर दी है। बालपरी (9) पुत्री मोलहू गिरी निवासी शीतलपुर, थाना पनियरा जनपद महाराजगंज, अपने चाचा खदेरू गिरी के घर सांड़े कला में पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह खेत में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। उसी समय सेतवान मिश्र अपना खेत ट्रैक्टर पर रोटावेटर लगाकर जुताई कर रहे थे। बताया जाता है कि बच्ची पीछे से रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका कपड़ा उसमें फंस गया और वह नीचे चली गई। रोटावेटर से गले में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी ...