गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- भर्रोह/गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद गोला थाना क्षेत्र के चकसरया गांव में रोटावेटर में फंसकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिवारीजनों ने गोला थाने में पहुंचकर ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की मां भानमती देवी, निवासी मरवटिया (उरुवा) ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ लाला रामपुर सनाथ निवासी दुष्यंत तिवारी उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.