मैनपुरी, मार्च 21 -- खेत की जुताई के दौरान सात वर्षीय मासूम ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरामपुर निवासी विपिन का सात वर्षीय पुत्र कृष्णा घर से पिता को खाना देने खेतों पर पहुंचा था। जहां ट्रैक्टर रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। कृष्णा ट्रैक्टर के पीछे जाने लगा, तभी अचानक वह किसी तरह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या...