फतेहपुर, अप्रैल 14 -- बकेवर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पल्थाहार कंधरपुर गांव में सोमवार शाम एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर से रोटावेटर अलग करते समय अचानक गियर लग जाने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कानपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।कंधरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय करन पुत्र फग्गू सोमवार शाम अपने ट्रैक्टर से रोटावेटर हटा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर में गियर लग गया और वह संतुलन खोकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसका पैर कट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान करन ने दम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.