बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- सरमेरा थाना क्षेत्र के मोतीबिगहा गांव में हुआ हादसा ट्रैक्टर पर बैठा था, ब्रेक लगाने से गिरा नीचे सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव में मंगलवार की सुबह रोटावेटर की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गयी। खेत जुताई के दौरान वह ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक ब्रेक लगने से नीचे रोटावेटर पर गिर गया। ट्रैक्टर चला रहे पिता के सामने ही बच्चे की जान चली गयी। मृतक संजीव पासवान का आठ वर्षीय पुत्र कृष कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि संजीव, ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। बेटा ट्रैक्टर पर ही बैठा था। ब्रेक लगने से वो नीचे गिरा और रोटावेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी। वह दो भाईयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.